जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुददूपुर निवासी एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों के रहते दूसरी शादी कर ली। वहीं, अब पहली पत्नी अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है और न्याय के लिए गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुददुपूर निवासी मनोज कुमार सिंह का विवाह गनी डगरहा थाना मेहनाजपूर आजमगढ़ निवासी सुमन सिंह के साथ हुआ था।

और सुमन सिंह को एक बेटी सुभी (12) और एक बेटा यशवीर सिंह (11) है। मनोज कुमार सिंह ने बीते महीने 12- 5-2022 को लखनऊ में दूसरी शादी कर ली। और सुमन को मनोज की मां घर में रहने नहीं दे रही हैं। सुमन ने इस मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्पीड़न जैसी मामलों को लेकर एक सख्त कानून बनाए हुए हैं। वही आए दिन महिलाओं का उत्पीड़न जैसे मामले देखने को मिल रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस कार्यवाही करने के बजाय मौन बैठी है। पीड़ित महिला अपने दो बच्चों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही। और सूबे के मुख्यमंत्री से न्याय के लिए गुहार लगाई है।