जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम लखंनेपुर के रामराज शर्मा के पुत्र आनन्द शर्मा उम्र 22 वर्ष को उसके दोस्तों ने बिजेथुआ महावीर दर्शन कराने के लिए लेकर गए थे। जहां रात लगभग 11:30 बजे स्नान कुंड में स्नान करते समय आनन्द शर्मा की संदिग्त हालत में डुबने से हुई मौत पर उनके परिवार वाले थाना खुटहन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की डुबने से नहीं बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है। अगर मेरे बेटे की मृत्यु पर शासन प्रशासन द्वारा अच्छे ढंग से जांच कराई जाए तो हमारे बेटे को न्याय मिल सकता है।
इस मौके पर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हमारे पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग ऐसे मामलों से दूर रहना चाहते हैं। और ऐसे मामलों में लिपा पोती करने में लग जाते हैं। और गरीब असहायों को दर दर भटकने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हमारी संगठन भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ऐसे गरीब असहायों के न्याय के लिए शासन प्रशासन तक हम लोग जाएंगे और जरुरत पड़ी तो हम लोग माननीय मुख्यमंत्री जी से भी मुलाकात करेंगे। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह आदेश करते हैं। कि अपराधियों को जेल में डालो दुसरी तरफ उत्तर प्रदेश की पुलिस विभाग अपराधियों को अपना शरण देती है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि इस गरीब परिवार को कब न्याय मिलता है।
इस मौके पर उपस्थित रहे, भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के, डॉ हिमांशु शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा, विवेक शर्मा एवं संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।